Greater Noida: अस्थाई लिफ्ट से गिरकर इंजीनियर की मौत, बिल्डर समेत कई पर दर्ज हुई FIR

Greater Noida News: अस्थाई लिफ्ट से गिरकर 28 वर्षीय इंजीनियर की दर्दनाक मौत हो गई. घटना सोमवार शाम करीब सवा चार बजे हुई थी।

Greater Noida News

Greater Noida News: दर्दनाक खबर उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से सामने आई है। यहां निर्माणाधीन इमारत की 25वीं मंजिल की 'अस्थायी लिफ्ट' से गिरकर 28 वर्षीय इंजीनियर की मौत हो गई। इस हादसे के बाद पुलिस ने Ace Group of builders के निदेशक अजय चौधरी और परियोजना प्रबंधक, दो प्रोजेक्ट मैनेजर सहित कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

यहा हादसा ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क पुलिस थाना क्षेत्र के सेक्टर 150 में हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां एक निर्माणाधीन इमारत में निर्माण कार्य के दौरान मटेरियल ऊपरी मंजिलों में पहुंचाने के लिए अस्थाई लिफ्ट लगाई गई थी। लिफ्ट को एक साल के अनुंबध पर लगाया गया था, जो पूरा हो गया था। कंपनी की ओर से पेशे से इंजीनियर 28 साल के ऋतिक राठौर इस अस्थाई लिफ्ट को उतारने पहुंचा था।

09 जनवरी शाम करीब सवा चार बजे लिफ्ट हटाने की प्रक्रिया चल रही थी, उसी दौरान लिफ्ट में ज्यादा वजन हो जाने के कारण वह 25वीं मंजिल से नीचे आ गिरी। घटना के दौरान लिफ्ट में फिरोजाबाद का रहने वाला ऋतिक राठौर भी मौजूद था। इतना ऊंचाई से नीचे गिरने के कारण ऋतिक राठौर गंभीर रूप से घायल हो गए था। उसे आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Recommended Video

      नोएडा: बेकाबू पिकअप ने स्कूटी सवार छात्रा को सड़क पर रौंदा, गंभीर घायल

      मामले में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (ग्रेटर नोएडा) दिनेश कुमार सिंह ने कहा, अस्थाई लिफ्ट उतारने के दौरान हादसा हुआ। इसमें युवक की मौत हो गई है। मामले पर संज्ञान लेते हुए पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने घटना में एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए। साथ ही कहा कि घटना के जिम्मेदारों को गिरफ्तार किया जाए। पुलिस ने यह भी कहा है कि इमारत में स्थाई लिफ्ट लगाई जा चुकी है। उसी का उपयोग किया जा रहा है। मगर, पहले से लगी अस्थाई लिफ्ट को उतारने आए इंजीनियर के साथ यह हादसा हो गया।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+