BSC की छात्रा के अपहरण का मामला निकला फर्जी, बॉयफ्रेंड के साथ चली गई थी वो

BSC की छात्रा के अपहरण का मामला निकला फर्जी, बॉयफ्रेंड के साथ चली गई थी वो

ग्रेटर नोएडा, 17 सितंबर: 16 सितंबर की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली बीएससी फाइनल ईयर की छात्रा का अपहरण का मामला सामने आया था। इस मामले की जांच में जुटी ग्रेटर नोएडा पुल‍िस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है, जिस सुनकार आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल, पुल‍िस जांच में छात्रा के अपहरण का मामला फर्जी निकला। पुल‍िस ने दावा क‍िया क‍ि छात्रा का अपहरण नहीं हुआ, बल्कि वह खुद अपने प्रेमी के चली गई थी। ऐसे में छात्रा के परिजनों ने अपनी इज्जत बचाने के चक्कर में अपहरण फर्जी कहानी रची थी। फ‍िलहाल पुल‍िस ने छात्रा को गोंडा से बरामद कर ल‍िया है।

greater noida: BSC student kidnapping Case fake police recovered form gonda with lover

बता दें, सादोपुर गांव निवासी एक शख्स ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उसकी दो बेटियां सुबह 5 बजे टहलने के लिए घर से निकली थी। तभी अच्छेजा गांव की रेलवे विहार कॉलोनी के पास सफेद रंग की वैन में आए बदमाशों ने पहले छोटी बेटी को अगवा करने की कोशिश की, लेकिन वह गिर गई। तो उसकी बड़ी बहन अगवा कर अपने साथ ले गए। अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और अपहरणकर्ताओं की तलाश में जुट गई। तो वहीं, इस घटना से नाराज ग्रामीण ने जीटी रोड पर जाम लगा दिया था।

जाम की सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने घटना का शीघ्र खुलासा करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया था। इस बीच विधायक दादरी तेजपाल नागर, शिक्षक विधायक श्रीचंद शर्मा, जिला अध्यक्ष विजय भाटी समेत अन्य कार्यकर्ता पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे। तो वहीं, पुलिस ने छात्रा की बरामदगी के लिए स्‍पेशल टीम बनाई थी और जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस को शुरुआती जांच में मिली जानकारी काफी चौंकाने वाली थी। तो वहीं, पुल‍िस ने मोबाइल सर्विलांस की मदद से छात्रा की लोकेशन ट्रेस की और उसे खोज न‍िकाला।

पुल‍िस ने पूछताछ में पाया क‍ि छात्रा के अपहरण का मामला पूरी तरह फर्जी है। क्‍योंक‍ि घटना के एक द‍िन पहले ही छात्रा खुद से अपने बॉयफ्रेंड के साथ घर से चली गई थी। पुल‍िस ने बताया क‍ि छात्रा के घरवालों ने इज्जत बचाने के चक्कर में अपहरण की झूठा कहानी रची दी थी। पुल‍िस ने छात्रा को प्रेमी संग गोंडा से बरामद किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+