ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेस वे पर आपस में टकराए कई वाहन, कई लोग हुए जख्मी

Greater Noida News, ग्रेटर नोएडा। घने कोहरे और लो विजिबिलिटी के चलते यमुना एक्सप्रेस-वे आधा दर्जन वाहन आपस में भिड़ गए। एक के बाद एक वाहनों की भिड़ंत से मौके पर अफरातफरी मच गई। वहीं, इस हादसे में 12 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। बता दें कि इस दौरान यमुना एक्सप्रेस-वे कई किलो मीटर तक लंबा जाम भी लग गया।

Greater Noida: At least 6 vehicles collided at Yamuna Expressway due to reduced visibility caused by fog

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के आस-पास के इलाकों में शनिवार को सुबह से ही घना कोहरा था। कहीं-कहीं विजिबिलिटी 40 मीटर से भी कम थी। ऐसे में ग्रेटर नोएडा में भी कम विजिबिलिटी के चलते कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं। एक के बाद एक वाहनों की भिड़ंत से मौके पर अफरातफरी मच गई। प्राप्त समाचार के मुताबिक, इस हादसे में डबल डेकर बस भी क्षतिग्रस्त हुई है और लगभग 12 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वाहनों के आपसे में भिड़ने से यमुना एक्सप्रेस-वे कई किली मीटर तक लंबा जाम भी लग गया। पुलिस अब क्रेन की मदद से सभी वाहनों को सड़क से हटाने का काम कर रही है, जिससे यातायात सुचारू हो सके। ये मामला ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे के दनकौर थाना क्षेत्र का है।

इससे पहले घने कोहरे और लो विजिबिलिटी के चलते कन्नौज जिले में सड़क हादसा हो गया था। हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि सभी मृतक लखनऊ से मेहंदीपुर बालाजी दर्शन करने जा रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+