ग्रेटर नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को पकड़ा, बुलेट बाइक लूटकर भाग रहे थे

ग्रेटर नोएडा। खबर उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से है। यहां ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में दो बदमाश घायल हो गए, जिन्हें गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाश बड़े ही शातिर किस्म के लुटेरे हैं। वह एक्सप्रेस वे पर ट्रकों को अपना निशाना बनाते हैं। हमने उनके पास से एक चोरी की बाइक, बुलेट बाइक, 2 देसी कट्टे कारतूस के साथ बरामद किए हैं।

Recommended Video

    ग्रेटर नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को पकड़ा, बुलेट बाइक लूटकर भाग रहे थे
    Greater Noida: 2 bike-borne criminals injured in an encounter with police

    मामला दादरी कोतवाली क्षेत्र का है जहां देर रात पुलिस को सूचना मिली कि कुछ बदमाशों के द्वारा एक युवक से उसकी बुलेट बाइक लूट कर बदमाश भाग रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने चेकिंग अभियान और तेज कर दिया। इस दौरान ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर एक बुलेट पर 2 लोग आते हुए दिखाई दिए, जिन्हें पुलिस ने रुकने का इशारा किया। तो बदमाश अपने आप को घिरा हुआ देखकर पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की तरफ से हुई क्रॉस फायरिंग में दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए।

    घायल बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। पकड़े गए बदमाशों के पास से लूटी गई बुलेट मोटरसाइकिल भी पुलिस ने बरामद कर ली है। ग्रेटर नोएडा के डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाश बड़े ही शातिर किस्म के लुटेरे हैं। वो पहले वाहन लूट है उसके बाद चोरी के वाहनों से एक्सप्रेस वे पर ट्रकों को अपना निशाना बनाते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+