Reel बनाने को लेकर झगड़ पड़ीं लड़कियां, कोई खींच रही बाल तो कोई मार रही थप्पड़, देखें Video
Girls fight over Reel making: रील बनाकर फेमस होने और पैसा कमाने का नशा इस कदर युवाओं पर चढ़ा है कि इसके लिए वे कुछ भी करने को तैयार हैं। पिछले दिनों लड़कियों द्वारा काफी गंदे वीडियो बनाए गए थे जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे।
अब फिर एक बार नोएडा से एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसे देखकर लोग हैरान हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है की रील बनाने को लेकर चार लड़कियों में मारपीट हो रहा है। [नोट- Video नीचे है।]

बताया जा रहा है कि सरेराह मारपीट करने के चलते वहां पर जाम लग गया था। जाम लगने के बाद लोगों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस चारों लड़कियों के परिजनों ने बात की और उन्हें फटकार लगाते हुए वापस भेज दी।
कमेंट करने को लेकर हुआ था विवाद
इस बारे में पुलिस द्वारा लड़कियों से पूछताछ की गई तो पता चला कि लड़कियां इंस्टाग्राम पर रील बनाती हैं। बताया जा रहा है कि इंस्टाग्राम पर रील अपलोड करने के बाद कुछ लड़कियों द्वारा अनाप-शनाप कमेंट कर दिया गया था।
इसी बात को लेकर लड़कियां नाराज थीं। आमने-सामने होने पर एक दूसरे को देखकर दोनों गुटों की लड़कियाें को गुस्सा आ गया। गुस्से में दोनों गुट की लड़कियां लड़ने लगीं। इस दौरान लड़कियों में जमकर मारपीट होती है।
देखें Video-
मारपीट के दौरान वहां पर मौजूद किसी शख्स ने इसका वीडियो बना लिया। वीडियो बनाने के बाद उसने सोशल मीडिया पर इसे वायरल कर दिया। वीडियो में दिखाई दे रहा है की लड़कियां एक दूसरे का बाल पड़कर मारपीट कर रही हैं। वहीं अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लोगों द्वारा तरह-तरह के कमेंट किए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications