चेतावनी! गौ रक्षा हिन्दू दल का सरकार को 72 घंटे का अल्टीमेटम, 'Seema Haider को भेजें पाकिस्तान'
पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत में आई सीमा हैदर पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है। कोई सीमा को पाकिस्तानी भाभी बता रहा है तो कोई पाकिस्तानी जासूस। वहीं जिस तरह से सीमा भारत में दाखिल हुईं हैं, कई लोग इसे राष्ट्रीय सुरक्षा में चूक भी बता रहे हैं। वहीं अब इस मामले में 'गौ रक्षा हिंदू दल' ने सरकार से सीमा हैदर को देश से बाहर करने की मांग की है। इसके लिए उन्होंने सरकार को 72 घंटे का समय दिया है।
सरकार को 72 घंटे का अल्टीमेटम, सीमा को पाक भेजो
बता दें कि गौ रक्षा हिन्दू दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेद नागर ने नोएडा में रह रही पाकिस्तानी सीमा हैदर के मामले में सरकार को 72 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया है। वेद नागर ने एक विडियो के माध्यम से बताया कि सीमा हैदर कोई साधारण महिला नहीं है, यह पाकिस्तान की जासूस होने के साथ-साथ देश के लिए बहूत बड़ा ख़तरा भी साबित हो सकती है। उनका कहना है कि अपने आपको 5वीं फेल बताने वाली सीमा हैदर जिस तरह से अलग-अलग भाषाओं में बात करती है, ये कोई साधारण महिला नहीं हो सकती।

पाकिस्तान की महिला पर विश्वास नहीं कर सकते
वेद नागर ने कहा कि हम इसे किसी भी क़ीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसके चारों बच्चों और सीमा हैदर को 72 घंटे मे देश से बहार नही किया तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा। लेकिन दुश्मन मुल्क की महिला बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान हमारा दुश्मन है। हम पाकिस्तान की महिला पर विश्वास नहीं कर सकते, इसलिए तत्काल प्रभाव से सीमा हैदर को देश से बहार खदेड़ा जाए।

'किसी भी कीमत पर वापस नहीं जाउंगी पाकिस्तान' : सीमा
गौरतलब है कि कुछ महीने पहले सीमा हैदर नोएडा अंतर्गत रबूपुरा के रहने वाले सचिन के घर पर नेपाल के रास्ते चुपके से आ गई थी। हालांकि पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। जिसके बाद कोर्ट ने उसे जमानत दे दी थी। अभी फिलहाल सीमा हैदर सचिन के घर पर ही रह रही है। वह सचिन से शादी भी कर चुकी है। सीमा हैदर का साफ तौर पर कहना है कि वह पाकिस्तान वापस नहीं जाएगी, वह अपनी जिंदगी सचिन के साथ ही गुजारना चाहती है।












Click it and Unblock the Notifications