नोएडा: आग में जलकर खाक हुई 50 झुग्गियां, गरीबों की जमा पूंजी जलकर राख
Noida News, नोएडा। ग्रेटर नोएडा में आज आग ने जमकर तांडव बरसाया। दोपहर में अचानक झुग्गियों में भीषण आग लग गयी। इस भीषण आग में लगभग पचास से ज्यादा झुग्गियां जलकर ख़ाक हो गयी। इस आग में 50 परिवारों की जीवन भर की जमा पूंजी भी राख हो गयी। दमकल की आधा दर्जन गाड़ियों ने घंटो की मस्सकत के बाद आग पर काबू पाया। अपने घरों को जला देख कर लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

दरसल ग्रेटर नोएडा थाना क्षेत्र के कासना में अचानक भीषण आग लग गयी। कुछ पल में ही आग ने इतना भयंकर रूप ले लिया की उसने 50 झुग्गियों को अपने आगोश में ले लिया। आग इतनी तेज़ी से फैली की लोग अपने मकानों से ज़रूरत का सामान तक भी नहीं निकाल पाए। मकानों के साथ-साथ कई जानवर भी इस आग की चपेट में आ गए। ये रोते बिलकते गरीब लोग जिन्होंने अपनी खून पसीने की कमाई से यहां अपने घर बनाए और आज इन में आग लगने की वजह से इन लोगों के घर मकान और कई लाख का सामान जलके ख़ाक हो गया।

लोगों का कहना है की सुचना देने के आधे घंटे तक दमकल विभाग की कोई गाडी मौके पर नहीं पहुंची तो वहीं के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। लेकिन आग की लपटें इस कदर फ़ैल रही थी की आग पर काबू पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन था। इसके लगभग आधा दर्जन गाड़िया मौके पर पहुंची और मशक्कत के बाद उन्होंने आग पर काबू पा लिया।
ये भी पढ़ें:- गौतम बुद्ध नगर सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े












Click it and Unblock the Notifications