ग्रेटर नोएडा के Galaxy Plaza में लगी आग, तीसरी मंजिल से कूदे लोग

ग्रेटर नोएडा में गुरुवार को एक बड़ी घटना हुई, जहां गैलेक्सी प्लाजा नाम की इमारत में आग लग गई। आनन-फानन में फायर ब्रिगेड की टीम वहां पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। घटना में कई लोग घायल हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक गौर सिटी 1 में स्थित गैलेक्सी प्लाजा की तीसरी मंजिल से धुंआ निकलता दिखा। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था। इसको देख वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

greater noida fire

कुछ लोग जो वहां पर फंसे थे, वो जान बचाने के लिए तीसरी मंजिल से कूदने लगे, जबकि कुछ ने बाहर की ओर खिड़की से लटककर जान बचाई। फिलहाल हालात कंट्रोल में बताए जा रहे हैं। साथ ही ऊपर और नीचे की मंजिल को भी खाली करवा लिया गया है।

वीडियो आया सामने
वहीं घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक शख्स खिड़की से लटका रहता है, जबकि अंदर की ओर आग लगी रहती है। लोग चिल्ला-चिल्लाकर उसे कूदने की सलाह दे रहे थे। कुछ देर बाद वो नीचे कूदा। चश्मदीदों के मुताबिक नीचे मौजूद लोगों ने गद्दे बिछा दिए थे, लेकिन ऊंचाई ज्यादा होने की वजह से उसे चोट आई है। फिलहाल तुरंत उसे अस्पताल पहुंचा दिया गया।

नहीं थे सुरक्षा इंतजाम
प्रारंभिक जांच में पता चला कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। इमारत के अंदर आग से बचने के लिए जरूरी सुरक्षा इंतजाम नहीं थे, ऐसे में आग तेजी से फैलती चली गई। फिलहाल बिसरख थाना ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दिल्ली में भी ऐसी घटना
अभी पिछले महीने दिल्ली के मुखर्जी नगर में इसी तरह की घटना सामने आई थी। वहां पर एक कोचिंग सेंटर में आग लगी, जिससे अंदर मौजूद छात्रों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ छात्र तो दूसरी मंजिल से पाइप के सहारे उतरे, जबकि कुछ ने वहां से कूदकर जान बचाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+