खून से लिखी चिट्ठी लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंचे किसान

Noida News, नोएडा। एक्वा लाइन मेट्रो का उदघाटन करने नोएडा पहुंचे उत्तर प्रदेश के सीएम आदित्यनाथ योगी से मिलने के लिए नोएडा, ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के किसान पहुंचे। ये किसान अपने खून से लिखी चिटठी लेकर सीएम योगी से मिलने आए थे। सीएम ने इन किसानों की बात सुनकर उनकी समस्या का निस्तारण करने का आश्वासन तो दिया लेकिन खून से लिखी चिटठी नहीं ली।

 Farmers went to meet CM Yogi with letter written with blood

ग्रेटर नोएडा मेट्रो स्टेशन पर पहुंचे किसानों ने सीएम से मांग करते हुए कहा कि जिन किसानों की जमीन अधिग्रहण की गई थी उन्हें दिये गए वादे अभी पूरे नहीं किये गए हैं। किसान संघर्ष समिति के बैनर तले सीएम को ज्ञापन देने पहुंचे किसानों का कहना है कि जिन किसानों की जमीन अधिग्रहण की गई उन्हें 10 प्रतिशत प्लॉट देने का वादा किया गया था, लेकिन अभी तक इसकी फाइल दबी पड़ी है। दो साल से किसान चक्कर काट रहे हैं लेकिन उन्हें प्लॉट आवंटन नहीं किये गए हैं।

इसके अलावा किसानों को रोजगार देने की बात कही गई थी वह भी अभी तक पूरी नहीं की गई है। किसानों ने अपनी मांगों को दो पन्नों पर खून की स्याही से लिखा। यह ज्ञापन लेकर जब वह सीएम आदित्यनाथ योगी के पास पहुंचे तो सीएम ने किसानों की बात सुनी और उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया। सीएम ने खून से लिखा ज्ञापन तो नहीं लिया लेकिन स्याही से लिखा ज्ञापन लेकर अधिकारियों को इस संबंध में जल्द कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+