किसानों को दिल्ली जाने से पुलिस ने रोका तो यमुना एक्सप्रेसवे पर लगाया जाम, बैरिकेड को तोड़ने का किया प्रयास
ग्रेटर नोएडा। केंद्र सरकार द्वारा बनाए नए कृषि कानून के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन दसवें दिन भी जारी है। किसान किसी भी कीमत पर अपनी मांगों से पीछे हटने के लिए तैयार नहीं है। तो वहीं, सरकार और किसान नेताओं के बीच आज 5वें दौर की बातचीत चल रही है। इस बीच खबर आ रही है कि ब्रज क्षेत्र के किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए दिल्ली कूच कर रहे हैं। जिसके चलते उन्हें युमना एक्सप्रेसवे पर रोक दिया गया है। इससे गुस्साए किसानों ने पुलिस बैरिकेड तोड़ने का भी प्रयास किया।

मथुरा से शनिवार दोपहर को करीब 35 किसान बस से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। यमुना एक्सप्रेसवे के मांट टोल पर पुलिस ने किसानों की बस को रुकवाया लिया। इससे किसान आक्रोशित हो गए। वे बस से नीचे उतर आए और टोल प्लाजा पर नारेबाजी करने लगे। इसके बाद टोल की एक लेन पर जाम लगा दिया। सूचना पाकर सीओ सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। जिसके बाद पुलिस ने कुछ किसानों को हिरासत में ले लिया है।
Recommended Video
वहीं, कुछ किसानों ने दिल्ली की ओर आने के लिए पुलिस द्वारा लगाए बैरिकेड को तोड़ने का प्रयास भी किया। उधर, दिल्ला-आगरा हाईवे पर सुबह से जाम के हालात बने हुए हैं। लॉ एंड ऑर्डर लव कुमार ने चिल्ला बॉर्डर रोड पर बैठे किसानों ने नोएडा से दिल्ली तक जाम लगा दिया है। हमने डीएनडी की ओर ट्रैफ़िक डायवर्ट किया है, इसलिए जनता को किसी भी असुविधा का सामना नहीं करना होगा। हमने ट्रैफ़िक को 2-3 अलग-अलग बिंदुओं पर डायवर्ट किया है, जो हमारे अंतर-राज्य सीमा बिंदु हैं।












Click it and Unblock the Notifications