नोएडा: आपत्तिजनक हालत में दिखे युवक-युवती, परिवार ने करवा दिया निकाह

नोएडा। दिल्ली से सटे नोएडा में आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए युवक-युवती का निकाह करवा दिया गया। बता दें, इससे पहले युवती के परिजनों ने युवक पर घर में घुसकर रेप करने का आरोप लगाया था। अब दोनों परिवारों की रजामंदी के बाद शादी करवा दी गई। युवती के परिजनों ने पुलिस को समझौता पत्र भी दे दिया है।

couple get married after family caught in objectionable condition

क्या है पूरा मामला

मामला नोएडा दनकौर का है। कुछ समय पहले युवक-युवती के परिवार वालों के बीच उनके निकाह की बात चली थी, लेकिन किन्हीं वजहों से रिश्ता टूट गया। हालांकि, युवक-युवती के बीच बातचीत जारी रही और वह आपस में मिलते रहे। लड़का बुधवार देर रात लड़की से मिलने पहुंचा। वह लड़की के साथ उसके कमरे में था। इसी दौरान परिवार वालों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया।

युवक के खिलाफ घर में घुसकर रेप करने का लगाया था आरोप

युवती के परिजनों ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। युवती के परिवार ने युवक के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म करने की शिकायत दे दी। युवक के परिजनों को जब मामले की जानकारी हुई तो वह भी थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी। जिसके बाद दोनों परिवारों के बीच बातचीत हुई और युवक-युवती के निकाह का फैसला लिया गया। गुरुवार को दोनों का निकाह करवा दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+