Coronavirus: नोएडा में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 670 पहुंची
Coronavirus: कोरोना का संक्रमण अभी खत्म नहीं हुआ है। नोएडा में बुधवार को 100 से अधिक कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। यहां अब सक्रिय मामलों की संख्या 670 पहुंच गई है।

Coronavirus: कोरोना का संक्रमण अभी खत्म नहीं हुआ है, एक बार फिर से कोरोना के मामले सामने आने लगे हैं। नोएडा में बुधवार को कोरोना के 106 नए मामले सामने आए हैं, इसके साथ ही यहां कोरोना के एक्टिव केस 670 हो गए है।
हालांकि अच्छी बात यह है कि दो हफ्ते पहले एक्टिव केस की संख्या 750 थी, जो घटकर 670 हो गई है। बुधवार को जो ताजा मामला सामने आए हैं, उसमे 11 बच्चे हैं। बुधवार को कोरोना से 159 लोग ठीक भी हुए हैं।
मौजूदा समय में गौतम बुद्ध नगर में कोरोना के 28 मरीजों का इलाज चल रहा है। अभी तक अप्रैल माह में कोरोना से दो लोगों की मौत हुई है, जिसमे एक 78 वर्ष की बुजुर्ग महिला हैं, जबकि एक 50 वर्ष के बुजुर्ग शामिल हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने इस बात की पुष्टि की है कि दोनों को पहले से स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या थी। 2020 से नएडा में कोरोना से 493 लोगों की मौत हो चुकी है।
गाजियाबाद की बात करें तो यहां भी कोरोना के 59 नए मामले सामने आए हैं, यहां सक्रिय केस की संख्या बुधवार को 372 पहुंच गई है। पिछले हफ्ते यहां सक्रिय केस की संख्या 503 थी।
अधिकारियों ने बताया कि सक्रिय मामले इसलिए नहीं बढ़ रहे हैं क्योंकि अधिकतर लोग घर में 7 दिन का आइसोलेशन पूरा करने के बाद ठीक हो जा रहे हैं। माइक्रो कंटेनमेंट जोन में 150 रैबिड रिस्पॉस टीमें काम कर रही हैं, यहां कोरोना टेस्ट कर रही हैं, मरीजों की पहचान कर रही हैं।
जिन्हें भी बुखार है उन्हें पास के अस्पताल भेजा जा रहा है। बता दें कि गाजियाबाद में 2020 से कोरोना से 475 लोगों की जान जा चुकी है। अधिकारियों ने बताया कि रिकवरी रेट काफी ज्यादा होने की वजह से मरीज जल्दी ठीक हो जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications