नोएडा: धरने पर बैठे किसानों को उठाने गई पुलिस टीम पर पथराव, SDM हुईं घायल

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के रोही गांव में जेवर एयरपोर्ट के लिए जमीन अधिग्रहण के विरोध में धरने पर बैठे किसानों और पुलिस के बीच सोमवार को हिंसक झपड़ हो गई। दरअसल, पुलिस धरने पर बैठे किसानों को उठाने गई थी, इसी दौरान ​ग्रामीण उग्र हो गए और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव में एसडीएम गुंजा सिंह, कई पुलिसकर्मी और किसान भी घायल हुए हैं।

conflict between farmers and police in greater noida rohi village

जेवर एयरपोर्ट के लिए रोही गांव की जमीन भी अधिग्रहित हुई है। किसान बढ़े मुआवजे की मांग को लेकर काफी समय से धरने पर बैठे हैं। सोमवार सुबह जिला प्रशासन के अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ जमीन पर कब्जा लेने के लिए पहुंचे। पुलिस ने धरने पर बैठे किसानों को उठाने की कोशिश की तो वह भड़क गए और पथराव शुरू कर दिया।

ग्रामीणों के पथराव में एसडीएम गुंजा सिंह सहित कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। हमले में कई किसान भी जख्मी हुए हैं। कई गाड़ियों में भी तोड़फोड़ किया गया है। पथराव में पुलिस जवानों की एक बस भी क्षतिग्रस्त हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+