Coronavirus: चाइनीज कंपनी ने ग्रेटर नोएडा में मजदूरों को बनाया बंधक, अंदर-बाहर जाने पर लगा दी थी रोक

ग्रेटर नोएडा। चीन के वुहान से फैलना शुरू हुआ कोरोना वायरस का खौफ देश ही नहीं विदेशों तक में दिख रहा है। भारत में अब तक इसके 31 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। इस बीच खबर आ रही है कि उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में स्थित एक चाइनीज कंपनी ने अपने कर्मचारियों को बंधक बना लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी में वायरस के डर के कारण एक बार अंदर के बाद कर्मियों के बाहर जाने और बाहर से अंदर आने पर रोक लगा दी। इससे गुस्साए कर्मियों ने करीब दो घंटे तक कंपनी परिसर में हंगामा किया।

coronavirus update: Chinese company held workers hostage in Greater Noida

चाइनीज कंपनी में काफी संख्या में चीन के नागरिकों के अलावा भारतीय भी नौकरी करते हैं। चीन के नागरिक कोरोना वायरस को लेकर बेहद संवेदनशील माने जा रहे हैं। ऐसे में कंपनी में भी वायरस फैलने का खतरा है। बताया गया कि मंगलवार रात को कर्मचारियों के लिए आदेश जारी हुआ कि बुधवार से एक बार कंपनी में अंदर आने के बाद कोई भी बाहर नहीं जाएगा और जो बाहर है वह अंदर नहीं आएगा। ड्यूटी पर आए कर्मचारियों को जब यह जानकारी हुई तो उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया।

साइट पर नौकरी करने वाले लेबर और ठेकेदार भी एकत्र हो गए। इस मामले में पुलिस ने हस्तक्षेप किया। मामला बढ़ता देख प्रबंधन ने आदेश वापस ले लिया। कुछ देर बाद मजदूरों ने धरना किया समाप्त कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+