पूर्व मंत्री को हनी ट्रैप में फंसाना चाहती थी युवती, 2 लाख की कर रही थी डिमांड

Noida news, नोएडा। ग्रेटर नोएडा के रहने वाले बसपा के पूर्व मंत्री को उन्हीं की पार्टी के कुछ नेताओं के द्वारा हनी ट्रैप में फंसाने का मामला सामने आया है। आरोपी युवती पूर्व मंत्री से दो लाख रूपये की डिमांड कर रही थी। महिला पर शक होने पर पूर्व मंत्री ने इसकी शिकायत बादलपुर कोतवाली पुलिस से करते हुए केस दर्ज कराया। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

क्या है पूरा मामला

यह मामला ग्रेटर नोएडा के बादलपुर गांव का है। इसी गांव में बसपा के कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री करतार नगर रहते हैं। आरोप है कि एक युवती ने पूर्व कैबिनेट मंत्री करतार नागर को फोन पर व्हाट्सएप पर चैटिंग मैसेज भेजकर हनी ट्रैप में फंसाने की कोशिश की।

युवती ने मोबाइल पर भेजे अपने फोटो

युवती ने मोबाइल पर भेजे अपने फोटो

बादलपुर कोतवाली पुलिस में दर्ज केस के अनुसार, युवती कुछ दिनों से पूर्व मंत्री करतार नगर को कॉल कर रही थी। वह उनसे मिलने का दबाव बना रही थी। आरोप है कि यह युवती कभी गोवा तो कभी हिल स्टेशनों पर घूमने के लिए पूर्व मंत्री से कह रही थी। उसने अपने जाल में फंसाने के लिए मोबाइल पर अपने फोटो भी भेजे। हालांकि, पूर्व मंत्री इस युवती के झांसे में नहीं आए।

2 लाख रुपये की डिमांड

2 लाख रुपये की डिमांड

आरोप है कि युवती ने उन्हें केस में फंसाने की धमकी देते हुए ब्लैकमेल करने की कोशिश की और 2 लाख रुपये की डिमांड की। जिस पर पूर्व मंत्री ने बादलपुर कोतवाली पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं, दूसरी और सूत्रों का कहना है कि पूर्व मंत्री को हनी ट्रैप में फंसाने के लिए बसपा पार्टी के ही कुछ नेताओं ने साजिश रची है। थाना पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने की बात कह रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+