Viral CCTV Video: सांड ने बच्ची पर कर दिया जानलेवा हमला, आवारा कुत्ते ने ऐसे बचाई जान

ग्रेटर नोएडा से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में स्कूल जा रही एक 8 वर्षीय बच्ची पर एक आवारा सांड ने एकाएक हमला कर दिया। उसने बच्ची को उठाकर पटक दिया। गनीमत रही कि इस दौरान वहां एक आवारा कुत्ता मौजूद था, जिसने सांड को दौड़ा दिया, तब जाकर कहीं बच्ची की जान बची।

दरअसल, पूरा मामला ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र के समसपुर गांव का है। यहां के रहने वाले ओमवीर नागर ने बताया कि उनकी 8 वर्षीय भतीजी तपस्या बुधवार की सुबह रोजाना की तरह घर से स्कूल बस पकड़ने लिए पैदल जा रही थी। इसी बीच एक आवारा सांड उसके पीछे भागने लगा। बच्ची ने काफी बचने का प्रयास किया, लेकिन सांड ने उसे जमीन पर पटक दिया।

bull charged a school girl in greater noida stray dog saved her life CCTV video went viral

वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि सांड बच्ची को जमीन पर गिराकर अपने सिंहों से हमला कर रहा है। जितनी देर में आसपास के लोग वहां पहुंचे उतने में मौके पर मौजूद एक कुत्ते ने सांड से बच्ची को मुक्त कराया। अन्यथा कोई अनहोनी भी हो सकती थी। फिलहाल बच्ची को पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। यह घटना गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+