BSP सांसद मलूक नागर के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा, नोएडा और हापुड़ में हो रही है कार्रवाई

नोएडा। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से बसपा सांसद मलूक नागर व उनके भाई के घर, ऑफिसों पर आयकर विभाग ने छापा मारा है। आयकर विभाग की टीम ने हापुड़ स्थित मिल्क प्लांट और नोएडा के सेक्टर 50 और सेक्टर 55 में स्थित सांसद मलूक नागर व उनके भाई लखीराम के घर पर छापा मारा है। खबर के मुताबिक, आईटी की टीम और पुलिस ने ऑफिर और घर को चारों तरफ से घेर लिया है, जिससे रेड के दौरान किसी तरीके की परेशानी ना हो।

Recommended Video

    BSP सांसद मलूक नागर के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा, नोएडा और हापुड़ में हो रही है कार्रवाई
     BSP MP Maluk Nagar noida residence and hapur raids by Income tax department

    बुधवार (28 अक्टूबर) सुबह शुरू हुई छापेमारी में नोएडा पुलिस की 50 टीमें लगी हैं। इसके अलावा 50 अलग-अलग स्थानों पर भी छापेमारी चल रही है। बताया जा रहा है कि छापेमारी का दायरा बढ़ भी सकता है। वहीं, अब तक यह जानकारी भी नहीं मिल पाई है कि आयकर विभाग की ये छापेमारी किस सिलसिले में की जा रही है। बता दें कि सांसद मलूक नागर के बड़े भाई लक्खी राम नागर पूर्व की बीएसपी सरकार में मंत्री रह चुके हैं इसके अलावा वह बड़े व्यापारी भी हैं।

    छापेमारी की सूचना पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई है। आयकर विभाग की टीम जांच संबंधी दस्तावेज जुटा रही है। बता दें कि सांसद मूलक सिंह नागर के बड़े भाई लक्खी राम नागर प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री रह चुके हैं। बता दें कि मलूक नागर बहुजन समाज पार्टी की मुखिया और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के करीबी हैं। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने कई उम्मीदवारों को पछाड़ते हुए बिजनौर से बसपा को टिकट हासिल किया था और इसके बाद उन्होंने जीत भी हासिल की थी। यह जीत इसलिए भी खास थी, क्योंकि मोदी लहर में बसपा और सपा गठबंधन कुछ खास नहीं कर पाया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+