ग्रेटर नोएडा: बीजेपी विधायक तेजपाल नागर हुए को​रोना पॉजिटिव, ट्वीट कर खुद दी जानकारी

नोएडा। उत्तर प्रदेश में बीजेपी के एक और विधायक कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं।गौतमबुद्ध नगर जिले की दादरी विधानसभा सीट से विधायक तेजपाल नागर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तेजपाल नागर ने बुधवार को खुद एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट में कहा, "मुझे कोरोना के शुरुआती लक्षण दिख रहे थे जिसके चलते मैंने अपनी कोविड-19 की जांच कराई। जांच में रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। मुझसे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से मेरा निवेदन है कि वह गाइडलाइन के अनुसार स्वयं को क्वारंटाइन कर ले और आवश्यकता अनुसार अपनी जांच करा लें।"

bjp mla tejpal nagar has tested positive for covid 19

विधानसभा सत्र में हिस्सा लेने से पहले कराई जांच में हुई पुष्टि

विधायक तेजपाल नागर के बेटे दीपक नागर ने बताया कि उनके पिता बुधवार को विधानसभा सत्र में हिस्सा लेने के लिए लखनऊ गए थे। नियमानुसार विधानसभा जाने से पहले उनकी कोविड-19 की जांच की गई, जिसमें उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई। विधायक ने सोशल मीडिया पर एक संदेश में बीते कुछ दिनों में उनके सम्पर्क में आए लोगों से कोविड-19 की जांच कराने का अनुरोध भी किया है। बेटे दीपक नागर ने बताया कि गुरुवार सुबह पिता को इलाज के लिए ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर है।

गौतम बुद्ध नगर में अब तक 43 लोगों की कोरोना से मौत

बता दें, गौतम बुद्ध नगर में बीते 24 घंटे में कोरोना के 85 नए मरीज मिले हैं। जिले में अब कोराना वायरस के मामले बढ़कर 6,776 हो गए हैं। जिला निगरानी अधिकारी डॉ. मनोज कश्यप ने बताया, कोविड-19 के 85 नए मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमण के मामले बढ़कर 6,776 हो गए हैं। उन्होंने बताया कि इनमें से 5,939 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा कोरोना के कारण 43 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि जिले के अलग-अलग अस्पतालों में 794 मरीजों का इलाज चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+