रॉन्ग साइड बाइक चलाने पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने रोका तो बाइक सवार ने जड़े थप्पड़
नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक ऐसी घटना हुई जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। दरअसल, एक बाइक सवार रॉन्ग साइड पर बाइक चला रहा था। वहां मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने उसको रोक लिया। इस बात से नाराज होकर बाइक सवार ने पहले पुलिसकर्मी को थप्पड़ जड़े फिर हाथ की उंगलियां काट लीं। घटना के बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की मानें तो गिरफ्तार युवक का शैलेश कुमार शर्मा है, जो बुलंदशहर का रहने वाला है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, ये घटना ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर घंटा चौक की है। हेड कॉन्स्टेबल कुंवर पाल सिंह ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक, कुंवर पाल सिंह सोमवार को घंटा चौक पर सुबह करीब 9:40 ड्यूटी कर रहे थे। तभी एक बाइक सवार दादरी की तरफ से बाइक पर आता धिका। वो रॉन्ग साइड से आ रहा था। इतना देखते ही कुंवर सिंह ने तत्काल रॉन्ग साइड पर चल रहे युवक के पास पहुंचे और बाइक रोकने का इशारा किया।
बाइक रुकते ही कुंवर पाल सिंह ने उसकी चाबी निकाल ली। बाइक की चाबी निकालते ही युवक भड़क गया। उसने हेड कॉन्स्टेबल कुंवर पाल सिंह का कॉलर पकड़ लिया और उन्हें थप्पड़ जड़ने लगा। कुंवर पाल सिंह ने बताया कि उसके बाद उसने मेरी बाएं हाथ की बीच की दो उंगलियों को काट लिया। इतना होने पर पास में खड़े लोगों ने शैलेश को पकड़ लिया और उतने में ही दूसरा ट्रैफिक कॉन्स्टेबल भी पहुंच गया। जिसके बाद शैलेश से गाड़ी के कागज मांगे। पता चला कि उसके पास ने गाड़ी के कागज थे और न लाइसेंस था। यहां तक कि उसके पास कोई आईडी भी नहीं थी। वहीं, सूरजपुर के एसएचओ मनीष चौहान ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 332 और 335 के तहत मामला दर्ज किया है। चौहान ने बताया कि आरोपी को मेजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications