नोएडा: थप्पड़ मारने के विवाद में ऑटो चालक की हत्या, साथियों के खिलाफ केस दर्ज
Noida News,(नोएडा)। ग्रेटर नोएडा के थाना दादरी क्षेत्र की नई आबादी मोहल्ले में गुरुवार को ऑटो में चालक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। इस मामले में परिजनों ने ऑटो चालक के साथियों पर ही हत्या किए जाने का शक जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिजनों का आरोप है कि साथी को थप्पड़ मारने के बाद दोनों में विवाद हुआ था। इस मामले में पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

शाम को हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार तिलपता करनवास के संतोषनगर कॉलोनी निवासी विनोद दादरी तिराहे से रेलवे स्टेशन के लिए किराए पर ऑटो चलाता था। परिजनों का कहना है कि बुधवार देर शाम विनोद अपने साथी चालकों के साथ था। उन्होंने साथ बैठकर शराब पी और होटल में खाना खाया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनमें आपस में विवाद हुआ जिसपर विनोद ने अपने एक साथी को थप्पड़ मार दिया था। आरोप है कि इसी विवाद को लेकर उसके साथियों ने उसकी हत्या करने की ठान ली। परिजनों का आरोप है कि साजिश के तहत विनोद के साथियों ने किसी ओर से ऑटो को बुक कराकर बुलवाया। इसके बाद विनोद पर ईंट से वार कर हत्या कर दी।
ऑटो में मिला था शव
विनोद का शव गुरूवार को दादरी पीपल वाली मस्जिद के पास मिला था। ऑटो में शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचित किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसेन सिंह के मुताबिक मृतक विनोद के भाई सतीश ने हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
-
Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस -
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप!












Click it and Unblock the Notifications