भय का अंत! भारी भीड़ और पुलिस फाॅर्स की मौजूदगी में हुआ कुख्यात Anil Dujana का अंतिम संस्कार
जिस कुख्यात गैंगस्टर और उसके गैंग ने पिछले दो दशक में दर्जनों हत्याओं को अंजाम दिया, आज उसके भय का अंत उसके अंतिम संस्कार के साथ हो गया। देखें अनिल दुजाना के अंतिम संस्कार की तस्वीरें।

यूपी एसटीएफ (STF) द्वारा मेरठ एनकाउंटर में मारे गए कुख्यात अनिल दुजाना का उसके पैतृक गांव दुजाना में शुक्रवार को अंतिम संस्कार हुआ। अंतिम संस्कार में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। जिसके चलते गांव में पहले से ही पीएसी और भारी पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया था। भारी सुरक्षा के बीच गांव के श्मशान में अनिल दुजाना का अंतिम संस्कार हुआ।

मेरठ में STF के साथ मुठभेड़, गोली लगने से मौत
दरअसल, अनिल दुजाना उर्फ़ अनिल नागर गौतम बुद्ध नगर के बादलपुर थाना क्षेत्र के दुजाने गांव का रहने वाला था। अनिल दुजाना पर 65 से ज्यादा लूट, हत्या, अपहरण और रंगदारी सहित अन्य मामले दर्ज थे। जिनमें कई बार वह जेल भी खा चुका था। कुछ ही समय पहले वो जेल से बाहर आया था और बृहस्पतिवार को स्पेशल टास्क फोर्स की मेरठ यूनिट से मेरठ में उसकी मुठभेड़ हो गई, जिसमे पुलिस की गोली लगने से उसकी मौत हो गई।

पैतृक गांव में अनिल दुजाना का अंतिम संस्कार
बादलपुर थाना क्षेत्र के दुजाना गांव अनिल दुजाना का पैतृक गांव था। वर्तमान में उसके परिवार से यहां पर कोई नहीं रहता था। अनिल और उसके भाई दिल्ली और गाजियाबाद में रहते थे। बृहस्पतिवार को पुलिस मुठभेड़ में उसकी मौत हो गई, जिसके बाद शुक्रवार को उसके पैतृक गांव में उसका अंतिम संस्कार हुआ। इस दौरान भारी भीड़ देखने को मिली।

20 वर्षों से नहीं गया था गाँव
कुख्यात अनिल दुजाना की मौत के बाद गौतम बुध नगर में उसके पैतृक गांव दुजाना में पुलिस को तैनात कर दिया गया था। हालांकि गांव के लोगों ने बताया कि अनिल लगभग पिछले 20 वर्षों से गांव में नहीं आया था। जब उसके माता और पिता की मौत हुई थी, तभी से अनिल दुजाना गांव में नहीं आया था। लेकिन पिछले दिनों जिला पंचायत का चुनाव अनिल दुजाना के द्वारा लड़ा गया था। गांव के लोगों का कहना है कि चुनाव के दौरान भी अनिल दुजाना गांव में नहीं आया। अनिल दुजाना की एनकाउंटर में मारे जाने के बाद गांव के लोग अनिल दुजाना के बारे में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

Recommended Video

योगी की लिस्ट में था अनिल दुजाना का नाम
कुख्यात अनिल दुजाना पर कई दर्जन लूट, हत्या, डकैती, अपहरण, फ़िरौती और रंगदारी सहित अन्य धाराओं में दर्जनों मामले दर्ज है। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार द्वारा अपराधियों की जारी की गई लिस्ट में अनिल दुजाना का नाम भी शामिल था। अनिल दुजाना कुछ दिन पहले ही जेल से रिहा होकर आया था और बृहस्पतिवार को स्पेशल टास्क फोर्स की मेरठ यूनिट और अनिल दुजाना के बीच मेरठ में मुठभेड़ हो गई।












Click it and Unblock the Notifications