शोरूम में जाकर कहा- जरा टेस्ट ड्राइव कर लूं, और कार लेकर भाग गया

Noida news, नोएडा। नोएडा में कार लूट का अनोखा मामला सामने आया है। कार लूटने वाले शातिर बदमाशों ने शोरूम से कार को टेस्ट ड्राइव के नाम पर शोरूम से बाहर निकाला और बाद में शोरूम के सेल्समैन को कार से उतारकर फरार हो गए। शिकायत मिलने पर पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लूट की घटना का खुलासा किया जाएगा।

After test drive Hyundai car stolen at gun point

घटना ग्रेटर नोएडा के साइट फॉर के हुंडई शोरूम की है। बताया गया कि तीन युवक कार खरीदने के मकसद से शोरूम में पहुंचे। उन्होंने यहां क्रेटा कार पसंद की और उसकी टेस्ट ड्राइव लेने की बात कही। टेस्ट ड्राइविंग के लिए सेल्समैन उनके साथ कार को लेकर शोरूम से बाहर आ गया।

आरोप है कि कुछ दूरी पर कार सवार युवकों ने सेल्समैन की कनपटी पर तमंचा लगाकर उसे धमकी देकर कार से उतार दिया और कार को लेकर फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सीओ ग्रेटर नोएडा श्वेताभ पांडे ने बताया कि हुंडई शोरूम से कुछ बदमाश कार को खरीदने के लिए आए थे। टेस्ट ड्राइविंग के बहाने उन्होंने कार लूट ली। पूरे मामले की जांच कर जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+