महिला दिवस पर नोएडा की सड़कों पर हजारों लोगों के साथ दौड़ीं अमीषा पटेल, दिया ये संदेश
नोएडा। जहां पूरा विश्व कोरोना जैसी बीमारी से खौफजदा है वहीं नोएडा में महिला दिवस के मौके पर एक्ट्रेस अमीषा पटेल समेत हजारों लोगों ने बिना मास्क के सड़कों पर दौड़ कर मैसेज दिया की इससे डरने की नहीं लड़ने की जरूरत है। रविवार को नोएडा के यथार्थ अस्पताल की ओर से वॉक फ़ॉर वीमेन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वॉक में फिल्म स्टार अमीषा पटेल के साथ साथ शहर की 1000 से अधिक महिलाओं और पुरुषों ने हिस्सा लिया।

महिला दिवस के मौके पर नोएडा की सड़कों पर वॉक कर रहे महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ ये संदेश दे रहे है की कोरोना जैसी बीमारी से खौफजदा होने की जरूरत नहीं है। वुमेन फॉर वॉक की शुरुआत अमीषा पटेल ने बैलून उड़ाकर की। वीमेन फॉर वॉक में हिस्सा लेने पहुचीं अमीषा पटेल ने महिलाओं के लिए उनके सम्मान में उनके हकों को सुरक्षित रखने की अपील की।
पूरे कार्यक्रम में अमीषा पटेल समेत डॉक्टर व रेजिडेंट्स कोरोना जैसी घातक बीमारी से जागरूक करते दिखे और कोरोना से बचाव के उपाय बताए। वॉक कर रहे लोगों ने भी कोरोना से लड़ने का हौसला दिखाते हुए वॉक में हिस्सा लिया।












Click it and Unblock the Notifications