अपह्रत किशोरी बरामद करके लौट रही पुलिस टीम का भयानक एक्सीडेंट, महिला हेड कांस्टेबल समेत 2 की मौत
अपह्रत किशोरी को बरामद कर लौट रही पुलिस की टीम की गाड़ी का यमुना एक्सप्रेसवे पर भयानक एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में एक महिला हेड कांस्टेबल समेत 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार अर्टिगा कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में हरियाणा पुलिस की महिला हेड कॉन्स्टेबल और उनके निजी चालक की मौत हो गई। जबकि 2 एएसआइ (ASI) समेत 5 गंभीर घायल हैं। कार में 9 लोग सवार थे, जो छत्तीसगढ़ से अपह्रत किशोरी बरामद करके लौट रहे थे।
Recommended Video

लड़की को बरामद कर छत्तीसगढ़ से लौट रहे थे
बता दें कि हरियाणा की एक नाबालिग लड़की को छत्तीसगढ़ का रहने वाला एक युवक एक महीने पहले अपने साथ ले गया था। इस संबंध में पीड़ित परिवार ने आरोपी के खिलाफ हरियाणा के खरखौदा कोतवाली में अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। इसी मामले में खरखौदा पुलिस छत्तीसगढ़ गई थी। बुधवार को पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया।

120 की स्पीड पर 2 बार पलटी गाड़ी
लड़की को बरामद करने के बाद अर्टिगा कार में 3 पुलिसकर्मी, एक ड्राइवर, लड़की, लड़की के पिता, चाचा, आरोपी और उसका भाई छत्तीसगढ़ से लौट रहे थे। यह सभी सोनीपत जा रहे थे। वहीं एक्सप्रेस-वे सलारपुर अंडरपास के पास मेंटीनेंस का काम चल रहा था। कार की स्पीड करीब 120 KM/h थी। काम देखकर अचानक ड्राइवर ने ब्रेक लगाए। इससे कार अनियंत्रित हो गई। डिवाइडर से टकराकर दो बार पलट गई।
महिला हेड कांस्टेबल समेत 2 की मौत
इस भयानक हादसे ले बाद फ़ौरन ही सभी घायलों को कार से निकालकर पुलिस कैलाश हॉस्पिटल ले गई। लेकिन वहां डॉक्टरों ने हेड कॉन्स्टेबल बबीता (35) और उनके निजी चालक प्रदीप (38) को मृत घोषित कर दिया। जबकि ASI वेदपाल, ASI वीरपाल सिंह समेत 7 की हालत गंभीर है। हरियाणा पुलिस और परिजनों को सूचना दे दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications