अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम का करीबी गजेंद्र नोएडा से गिरफ्तार, STF कर रही पूछताछ
नोएडा। मुंबई सीरियल ब्लास्ट के आरोपी और अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के करीबी गुर्गे गजेंद्र सिंह को यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने गिरफ्तार किया है। गजेंद्र डी कंपनी गैंग का डर दिखाकर पैसे हड़पने और वसूली का काम करता है। वह खान मुबारक और अबू सलेम के पैसों को प्रॉपट्री में भी लगाता था। गजेंद्र सिंह नोएडा के सेक्टर-20 का रहने वाला है। यहीं उसके खिलाफ दो केस दर्ज थे, जिसमें वह फरार चल रहा था। यूपी एसटीएफ नोएडा यूनिट और पुलिस ने सूचना के आधार पर छापेमारी कर गजेंद्र को दबोच लिया। यूपी एसटीएफ के एसपी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि यह डी कंपनी गैंग का भय दिखाकर व्यापारी, बिजनेसमैन आदि से पैसे वसूलता था।

अबू सलेम का बेहद करीबी है गजेंद्र
बता दें, नोएड के सेक्टर 20 में रहने वाला गजेंद्र अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम का बेहद करीबी है। साल 2014 में गजेंद्र ने दिल्ली के एक व्यापारी से प्रॉपर्टी के नाम पर एक करोड़ 80 लाख रुपए हड़प लिए थे। बाद में प्रॉपर्टी भी उसे नहीं दी। जब व्यापारी ने पैस वापस मांगे तो गजेंद्र ने खान मुबारक के शूटर्स से सेक्टर-18 में उसपर फायरिंग करा दी। फायरिंग के लिए गजेंद्र ने खान मुबारक को 10 लाख रुपए दिए थे। यूपी एसटीएफ की टीम अभी गजेंद्र से पूछताछ कर रही है।
जेल में बंद है अबू सलेम
बता दें, 2005 में अबू सलेम को पुर्तगाल से प्रत्यर्पित किया गया था। यहां उसके खिलाफ मुंबई ब्लास्ट समेत अवैध वसूली, हत्या, हत्या का प्रयास आदि आरोपों में अलग-अलग जगह मुकदमा दर्ज किया गया। बहरहाल, अबू सलेम नवी मुंबई की तलोजा जेल में बंद है।
-
Love Story: धर्म की दीवार तोड़ कनिका शर्मा ने मुस्लिम साकिब सैफी से रचाई शादी, मंगलसूत्र पहनकर पढ़ा निकाह? -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी? -
Pink Elephant: 'चंद लाइक्स के लिए घिनौनी हरकत', कौन है ये फोटोग्राफर जिसने हाथी को रंगा गुलाबी? मचा बवाल -
LPG संकट के बीच केरोसिन सप्लाई फिर शुरू, पेट्रोल पंप पर बिकेगा मिट्टी का तेल, सरकार का जानें पूरा फैसला -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 30 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स












Click it and Unblock the Notifications