नाम बदलकर युवती से किया रेप, शॉर्ट फिल्म में काम दिलाने का दिया था झांसा
नाम बदलकर युवती से किया रेप,फिल्म में काम दिलाने का दिया झांसा
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के बीटा दो कोतवाली क्षेत्र में एक युवती ने शॉर्ट फिल्म में काम दिलाने का झांसा लेकर रेप करने का आरोप लगाया है। पीड़ित युवती ने बताया कि युवक ने खुद को हिंदू व फर्जी नाम बताकर उससे दोस्ती की। आरोप है कि फिल्मों में काम दिलाने और शादी करने का झांसा देकर उसके साथ कई बार रेप किया। पुलिस की मानें तो पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नाम बदलकर की थी दोस्ती
मीडिया खबरों के अनुसर, शहर की एक सोसायटी में रहने वाले युवती ब्यूटी पार्लर में नौकरी करती थी। एक साल पहले उसकी मुलाकात एक शादी समारोह में नकुल उर्फ वसीम से हुई थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जेवर के रहने वाले आरोपित वसीम ने नाम बदलकर उससे दोस्ती की और उसको शादी का झांसा दिया। आरोपित का अंसल गोल्फ लिंक सोसायटी में स्टूडियो है।
शॉर्ट फिल्म में काम का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध
पीड़िता ने बताया कि आरोपित ने शॉर्ट फिल्म में अभिनय का झांसा देकर पीड़िता को अपने जाल में फंसाया। आरोपित के झांसे में आकर वह ब्यूटी पार्लर की नौकरी छोड़कर उसके ऑफिस में जाने लगी। कुछ दिन बाद आरोपित व पीड़िता के बीच करीबी बढ़ गई। आरोपित ने युवती से शादी करने के लिए कहा और बताया कि वह भी अविवाहित है। शादी का झांसा देकर आरोपित युवक ने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने शुरू कर दिए।
शादी का बनाया था दबाव
दो महीने तक शारीरिक संबंध बनाने के बाद पीड़िता ने जब युवक पर शादी का दबाव बनाया तो वह टालमटोल करने लगा। इसी बीच पीड़िता को स्टूडियो में नौकरी करने वाले एक युवक ने बताया कि उसका पुरूष मित्र पहले से शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे है। वह नकुल नहीं बल्कि वसीम है। यह सुनकर पीड़िता के होश उड़ गए। पीड़िता ने ग्रेटर नोएडा के बीटा दो कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस से शिकायत की। पीड़िता की तहरीर के आधार पर धोखे में रखकर दुष्कर्म करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। बीटा दो कोतवाली प्रभारी सुजीत उपाध्याय का कहना है कि आरोपित की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications