नोएडा: लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे प्रेमी युगल ने किया सुसाइड, इस बात पर हुआ था विवाद

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक युवक ने अपनी सहकर्मी के साथ खुदकुशी कर ली। खुदकुशी की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और फॉरेंसिक विभाग ने घटना स्थल का निरीक्षण कर दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों कुछ दिनों से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। फिलहाल पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है।

क्या है मामला

क्या है मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला नोएडा के सेक्टर-65 वाजिदपुर का है। पुलिस के अनुसार मूलरूप से मेरठ का रहने वाला सुनील उपाध्याय (21) सेक्टर-63 स्थित ईएमडीएस कंपनी में काम करता था। सुनील के साथ ही कंपनी में गाजियाबाद के विजयनगर की रहने वाली साक्षी भी काम करती थी। पुलिस के अनुसार, दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था।

पहले से शादीशुदा था सुनील

पहले से शादीशुदा था सुनील

पुलिस के अनुसार, सुनील पहले से शादीशुदा था, उसकी छह महीने की एक बच्ची भी है। शादीशुदा होने के चलते दोनों के बीच तनाव रहता था। शनिवार को सुनील का रूममेट अलीगढ़ गया हुआ था। रविवार को सुनील कमरे पर अकेला था। इसी बीच युवती भी कमरे पर पहुंच गई। सोमवार को कर्णवीर वापस कमरे पर लौटा, तो दरवाजा अंदर से बंद मिला।

गैस पर जली हुई हालत में मिला मोबाइल फोन

गैस पर जली हुई हालत में मिला मोबाइल फोन

काफी देर तक खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो उसने खिड़की से झांकर देखा। कर्णवीर के मुताबिक, सुनील फांसी के फंदे पर लटका हुआ था, जिसके बाद उसने मकान मालिक, गाजियाब में रहने वाले सुनील के फूफा और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर सुनील कंप्यूटर की केबल से फंदा लगाकर फांसी पर लटका हुआ था, जबकि साक्षी फर्श पर पड़ी हुई थी। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। युवती का मोबाइल गैस पर जली हुई हालत में मिला है।

क्या कहा सीओ सिटी ने

क्या कहा सीओ सिटी ने

इस मामले में सीओ सिटी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत होता है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि दोनों कुछ दिनों से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। फिलहाल पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+