नोएडा: शॉर्ट सर्किट की वजह से 4 मंजिला मकान में लगी आग, 10 लोग झुलसे
Noida News,(नोएडा)। यूपी के नोएडा स्थित गीता कॉलोनी में एक 4 मंजिला मकान में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग गई। अचानक लगी आग से इलाके में अफरातफरी मच गई। पल भर में ही आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची दमकल की आधा दर्जन गाड़ियों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। इस आग की चपेट में अब तक कुल 10 लोग आ चुके हैं जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं 6 लोगों की स्थिति ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया है।

आग इतनी विकराल थी कि आनन-फानन में कुछ लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। इस वजह से 3 लोगों के पैर की हड्डी टूट गई। फिलहाल आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। वहीं अधिकारियों का कहना है कि आग पहली मंजिल पर लगे मीटर में शॉर्ट सर्किट होने और उसकी वजह से उसके नजदीक खड़ी मोटरसाइकिल में आग पकड़ने से लगी है।
पल भर में ही आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें 3 मोटरसाइकिल समेत लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है। इस हादस में 10 लोग झुलस गए हैं जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है। मौके पर पहुंच कर आधी दर्ज दमकल की गाड़ियों ने आग पर जैसे-तैसे काबू पाया। इस हादसे में भारी नुकसान हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications