नोएडा: 8 वर्षीय मासूम की रेप के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में एक 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है। गंभीर हालत में नाबालिक को सेक्टर 30 स्थित चाइल्ड पीजीआइ में भर्ती कराया गया था। जहां पर उनसे इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में पुलिस ने युवक के खिलाफ हत्या और दुष्कर्म का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

A 19-year-old man arrested on charges of rape and murder of a 8-year-old girl

जानकारी के अनुसार, सेक्टर 49 थाना पुलिस को रविवार सुबह 8 वर्षीय बच्ची के गंभीर अवस्था में सलारपुर स्थित कबाड़ी के गोदाम में मिलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में उसे सेक्टर 30 स्तिथ चाइल्ड पीजीआई हॉस्पिटल में इलाज के लिए एडमिट किया। जहां इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया। इस मामले में नोएडा के सेक्टर 49 थाना क्षेत्र में मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है।

गौतम बुद्ध नगर के डीसीपी संकल्प शर्मा ने बता कि एक 19 वर्षीय युवक को 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मासूम बच्ची सलारपुर स्थित कबाड़ के गोदाम में गंभीर अवस्था में मिली थी। मासूम का इलाज के दौरान चाइल्ड पीजीआई में मौत हो गई। मामले में एफआईआर दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+