ग्रेटर नोएडा में गिरा दो मंजिला मकान, 2 लोगों की मौत, 9 घायल

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र में दो मंजिला मकान अचानक भरभरा कर नीचे गिर गया। मकान गिरने से दो बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन कर 9 लोगों को मलबे के नीचे से बाहर निकाल और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जिन बच्चियों की मौत हो गई है, उनका नाम प्राची (9 साल) और प्रिया (7 साल) है।

9 people injured after portion of a house collapsed

जानकारी के मुताबिक, हादसा ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र के दूगली गांव में हुआ है। महिपाल अपने दो मंजिला मकान में परिवार के साथ सोया था। देर रात मकान अचानक से भरभरा कर नीचे गिर गया। मकान गिरने से मुकेश, मोहन ,राजेंद्रजी, शकुंतला ,राखी व पंकज कृष्णा सहित लगभग 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि प्राची (9 साल) और प्रिया (7 साल) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस-प्रशासन को दी।

सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 9 लोगों को बाहर निकाल लिया। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, दो शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। तहसीलदार ने जानकारी देते हुए बताया कि लगातार हो रही बारिश की वजह से मकान कमजोर पड़ गया था। जिसके चलते यह मकान अचानक से गिर गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+