अखलाक की हत्या के आरोप में गिरफ्तार 10 में से 7 का संबंध भाजपा से
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में दादरी में गोमांस की अफवाह के चलते मारे गये अखलाख की हत्या के आरोप में जिन 10 लोगों को गिरफ्तार हुआ है। उसमे से 7 लोगों के भाजपा से ताल्लुक होने की बात सामने आयी है।
अखलाक की हत्या में गिरफ्तार 10 में से 7 का संबंध भाजपा से
दादरी गांव में नहीं घुसने दिया केजरीवाल को बोले मैं इतना बुरा हूं
जिन सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है उसमें भाजपा नेता संजय राणा के बेटा विशाल भी गिरफ्तार हुआ है। गौर करने वाली बात यहा है कि जिन 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है वो सभी ठाकुर हैं।
वहीं दूसरा व्यक्ति विनय जोकि होमगार्ड है उसका भी संबंध संजय राणा से है। विनय के पिता ओम महेश संजय संजय राणा उनके चचेरे भाई हैं।
वहीं राणा ने इस बात को स्वीकार किया है कि सौरभ, गौरव, संदीप, शिवम, सचिन और विवेक उनके ही परिवार के हैं। संजया राणा ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि उनके परिवार के खिलाफ षड़यंत्र किया जा रहा है।
गौरतलब है कि अखलाक के परिवार को रविवार को लखनऊ में बुलाकर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुलाकात की थी। अखिलेश ने अखलाक के परिवार को 45 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान करते हुए परिवार को एक घर भी देने की घोषणा की है।













Click it and Unblock the Notifications