नोएडा: मूर्ति विसर्जन के दौरान 5 लड़कों की डूबने से मौत
नई दिल्ली, 29 अगस्त। भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति विसर्जन के दौरान 5 लोगों की यमुना नदी में डूबने से मौत हो गई है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि ये सभी लोग डीएनडी फ्लाइओवर में भगवान कृष्ण की मूर्ति विसर्जित करने के लिए आए थे। मूर्ति विसर्जित करने के बाद मूर्ति नदी के बीच में फंस गई। इसके बाद 6 लड़के नदी में घुसे, जिसमे से सिर्फ एक ही लड़का वापस आ पाया, बाकी के 5 लड़के पानी में डूब गए। सभी पांच लड़कों के शव को नदी से बाहर निकाल लिया गया है। इन शवों को सफदरगंज अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सभी लड़के ग्रेटर नोएडा के सलारपुर गांव के रहने वाले हैं।













Click it and Unblock the Notifications