गुड़गांव से नोट बदलने नोएडा आए 3 लोग गिरफ्तार, 18 लाख कैश बरामद

अनूप सिंह ने बताया है कि ऐसी गुप्त सूचना मिली थी कि सेक्टर 57 के बिशनपुरा गांव में कुछ लोगों के पास बेहिसाब मात्रा में नकली मुद्रा हैं जिसके बाद ये गिरफ्तारियां हुईं।

नोएडा। उत्तर प्रदेश आतंकवाद रोधी दस्ता (एटीएस) और आयकर (आई-टी) विभाग के दल ने शनिवार शाम नोएडा के सेक्‍टर 57 से 18 लाख रुपए के नए नोट जब्‍त किए हैं। टीम ने इस संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम विनय कुमार, महेंद्र कुमार और प्रवीण कुमार हैं। उत्तर प्रदेश एटीएस (पश्चिम उत्तर प्रदेश शाखा) के पुलिस उपाधीक्षक अनूप सिंह ने बताया है कि ऐसी गुप्त सूचना मिली थी कि सेक्टर 57 के बिशनपुरा गांव में कुछ लोगों के पास बेहिसाब मात्रा में नकली मुद्रा हैं जिसके बाद ये गिरफ्तारियां हुईं।

उन्होंने बताया कि दल ने आरोपी की कार की तलाशी ली जिसमें से 2,000 रुपये के नोटों में 18 लाख रुपये के नए मुद्रा नोट मिले। डीएसपी ने बताया कि उसके पास से कोई नकली मुद्रा या पुराने नोट बरामद नहीं हुए। कार को भी जब्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि दल आरोपी से पूछताछ कर रहा है और उसकी सूचना के आधार पर अभी और गिरफ्तारियां तथा जब्ती किए जाने की संभावना है।

रुपये बदलने आए थे नोएडा

सूत्रों का कहना है कि कोरोला कार में सवार तीनों लोग हरियाणा के कारोबारी हैं। नोएडा में एक दलाल के यहां नोट बदलने आए थे। नोएडा आने के बाद इन्होंने 18 लाख रुपये के नए नोट लिए। इसी बीच किसी ने यह सूचना एटीएस को दे दी। एटीएस टीम ने जाल बिछाकर इन लोगों को पकड़ लिया। हालांकि एटीएस को नकली नोटों की खेप आने की सूचना मिली थी लेकिन जब एटीएस को नए नोट मिले तो उन्होंने आयकर विभाग को इसकी जानकारी दे दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+