देश के 5 राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति, सत्यपाल मलिक बने बिहार के गवर्नर

Recommended Video

    President Ramnath Kovind appointed new Governor in 5 states । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्लीः देश के पांच राज्यों के राज्यपालों की नई नियुक्ति हुई है। शनिवार को देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अरुणाचल प्रदेश के उपराज्यपाल समेत चार राज्यों के नए राज्यपालों की नियुक्ति की गई है। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने बनवारीलाल पुरोहित को तमिलनाडु का गर्वनर नियुक्त किया है। अभी तक तमिलनाडु के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. विद्यासागर राव संभाल रहे थे। गंगा प्रसाद मेघालय का गवर्नर बनाया गया है। वहीं एडमिरल (रिटायर्ड) देवेंद्र कुमार जोशी को अंडमान निकोबार का लेफ्टिनेंट गवर्नर नियुक्त किया गया है। प्रोफेसर जगदीश मुखी असम के राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं।

    new Governor of 5 states appointed Banwarilal Purohit is new Governor of Tamil Nadu

    राम नाथ कोविंद के राष्ट्रपति बनने के बाद बिहार का राज्यपाल की अतिरिक्त जिम्मेदारी बंगाल के गवर्नर संभाल रहे थे। अब सत्यपाल मलिक को बिहार का गर्वनर नियुक्त किया गया है।

    बिहार के नए राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा है, 'मैं अपनी जिम्मेदारी को समझता हूं और पूरे दिल से इसे पूरा करूंगा।

    अरुणाचल प्रदेश की नए राज्यपाल बी.डी. मिश्र ने कहा है कि उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उनका लक्ष्य संविधान और कानून की रक्षा करना होगा।

    तमिलनाडु में नए राज्यपाल पर डीएमके के एक नेता का कहना है कि राज्यपाल बीजेपी की इच्छा के अनुसार कार्य करते हैं उन्हें नहीं लगता कि दृष्टिकोण में कोई बदलाव आएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+