दिल्ली पुलिस की हिरासत में योगेन्द्र यादव, कहा पुलिस ने की बेरहमी से पिटाई
नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी से निष्कासित किए गए नेता और स्वराज अभियान के संस्थापक सदस्य योगेंद्र यादव को दिल्ली पुलिस ने करीब 7 घंटों तक अपने हिरासत में रखा। किसानों के लिए आंदोलन कर रहे यादव को दिल्ली पुलिस ने जतंर-मंतर से गिरफ्तार किया।

जब योगेंद्र यादव किसानों के लिए प्रदर्शन कर रहे थे तो पुलिस ने उन्हें प्रदर्शन खत्म करने को कहा, लेकिन बात नहीं मानने के बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने ले गई। योगेंद्र यादव के गिरफ्तार किए जाने के बाद स्वराज अभियान से जुड़े वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण थाने पर पहुंच गए, लेकिन पुलिस ने उन्हें यादव से नहीं मिलने दिया।
वहीं योगेंद्र यादव ने ट्वीट कर दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप भी लगाए है। योगेंद्र यादव ने अपने ट्वीट में लिखा है कि मुझे पीटा गया, मेरे साथ बुरा व्यवहार किया गया, घसीटा गया, धक्का दिया गया और संसद मार्ग थाना पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आपको बता दें कि किसानों के अधिकार के लिए ट्रैक्टर रैली निकाली थी, लेकिन दिल्ली पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद वो पैदल ही जंतर-मंतर की ओर चल पड़े थे।












Click it and Unblock the Notifications