अड़ गई कांग्रेस, 'आप' को समर्थन देने के फैसले पर नहीं करेंगी पुनर्विचार

आम आदमी पार्टी एकबाऱ फिर से कांग्रेस की मदद से दिल्ली में सरकार बनाना चाहती है, लेकिन कांग्रेस अब अपने फैसले पर अडिग हैं। कांग्रेस ने एकबार फिर से दोहराया कि वह दिल्ली में फिर सरकार बनाने में आम आदमी पार्टी का समर्थन नहीं करने के फैसले पर पुनर्विचार नहीं करेगी।
कांग्रेस का ताजा बयान ऐसे समय आया है जबकि खबरें थीं कि कांग्रेस के कई विधायक निकट भविष्य में फिर चुनाव से बचने के लिए इस पार्टी को समर्थन देने के पक्ष में हैं। आपको बता देंकि कांग्रेस पहले ही घोषणा कर चुकी है कि वह दिल्ली में सरकार बनाने के लिए आण आदमी पार्टी को समर्थन देने के बजाय चुनाव का सामना करने को तरजीह देगी।
कांग्रेस प्रवक्ता मुकेश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस आप का समर्थन नहीं देंगी और समर्थन नहीं देने के अपने पूर्व के फैसले की समीक्षा करने का कोई सवाल नहीं है। पार्टी के किसी विधायक ने नेतृत्व से आप को समर्थन देने की बात नहीं कही है।












Click it and Unblock the Notifications