दिल्ली: शराबी पति की हत्या कर शव के साथ 2 रात सोयी पत्नी
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। पति की शराब पीने की आदत से वो तिल-तिल कर मर रही थी। 15 अगस्त को उसका सब्र जवाब दे गया और उसने पति की गला दबाकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं उसने शव को पहले बेड के अंदर छिपाया और फिर दो दिन बाद उसे सेफ्टी टैंक में डाल दिया। बदबू आने पर राज खुला तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शव को टैंक से बाहर निकाला और पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला राजधानी दिल्ली के नजफगढ़ का है।

सीमा का इरादा शव को पुख्ता तरीके से ठिकाने लगा का था, इसलिए 17 अगस्त को सुबह बच्चों को स्कूल भेज दिया। दोपहर होते-होते पानी के सेफ्टी टैंक में शव डालकर ऊपर से सीमेंटेड करवा दिया। जानकारी के मुताबिक कई दिन बीत जाने के बाद जब उसे अपनी गलती महसूस हुई तो सीमा ने अपनी जेठानी और भाई को मामले के बारे में बता दिया। फिर जेठानी और भाई ने नजफगढ़ पुलिस को इस मामले की जानकारी दी।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सीमा को गिरफ्तार कर लिया और निशांदेही पर ओम का शव टैंक से बाहर निकला। पूछताछ में सीमा ने बताया कि उसका पति ओम भारद्वाज ड्राइवर था और शराब पीने का आदि था। रोज-रोज झगड़ा करता था। कई बार वह हैवानियत की हदें भी पार कर जाता था। इसी बात से वह परेशान रहती थी।












Click it and Unblock the Notifications