बेटा करता था अश्लील हरकतें तो मां ने करवा दी हत्या

Woman gets son killed for not giving up drinking
गाजियाबाद। क्या आप कभी इस बात की कल्पना कर सकते हैं कि जिस मां ने अपनी कोख से अपने बेटे को जन्म दिया हो वहीं मां अपने बेटे की हत्या करवा सकती हैं। नहीं आप कल्पना नहीं कर सकते, लेकिन आपको बता दें कि ऐसा हुआ हैं। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक मां ने अपने ही बेटे की हत्या करवा दी।

मां ने अपने ही बेटे की जान लेने के लिए सुपारी देदी और बेटे की हत्या करवा दी। पिछले साल आशीष गर्ग मर्डर केस का खुलासा करते हुए पुलिस ने उसकी मां, भाई और 2 शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जानकारी के मुताबिक आशीष की मां अपने बेटे की हरकत से परेशान थी और इसी परेशानी के कारण उसने उसकी सुपारी दी थी।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीते 19 अक्टूबर साल 2013 को अमरोहा के ख्यालीपुर जंगल में लोनी निवासी आशीष गर्ग का शव मिला था। इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। छानबीन के दौरान अब जाकर पता चला कि हत्या मां ने करवाई।

पुलिस ने अशीष के भाई अतुल, मां अनीता और दो शूटरों शकील और हरिओम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में अपना गुनाह कबूल करते हुए आरोपियों ने बताया कि आशीष नशे का आदी था और अश्लील हरकत किया करता था। उसकी इस हरकत से परेशान होकर उसकी मां और भाई ने शूटरों को 30 हजार रुपये उसकी हत्या करने के लिए दिए थे। पुलिस मे अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+