दिल्ली: 35 मिनट तक महिला के शव के साथ घूमता रहा शख्स, गिरफ्तार
नयी दिल्ली। दिल्ली की सड़कों पर एक शख्स महिला के शव के साथ 35 मिनट तक घूमता रहा, लेकिन उसे रोकने वाला कोई नहीं था। 28 साल का नवीन अपनी कार में 40 साल की अंजलि के शव को लेकर 35 मिनट तक भटकता रहा, लेकिन किसी ने उसे नहीं रोका। महिला के माथे पर गोली लगी थी।

बाद में नवीन के चाचा ने मौरिसक नगर पुलिस को फोन कर जानकारी दी कि उसका भतीजा सुसाइड करने जा रहा हैं तो पुलिस हरकत में आई और नवीन का गाड़ी को पता लगाया। जब पुलिस ने नवीन की गाड़ी रोकी तो चौंक गई। गाड़ी की आगे वाली सीट महिला की लाश थी, जिसके माथे पर गोली लगी थी।
पुलिस ने अंजलि के दोस्त नवीन को शक के आधार पर गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ कर रही है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार शक की सुई नवीन की तरफ घूम रही है। पुलिस की अब तक की जांच के मुताबिक अंजली ने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि नवीन ने ही उसे मारा है।
वहीं अंजली के पति ने भी नवीन पर हत्या का आरोप लगाया है। रोहिणी की रहने वाली अंजलि के 2 बच्चे भी हैं। जबकि आरोपी नवीन की अभी हाल ही में शादी हुई है। पुलिस के मुताबिक अंजलि ने नवीन को 5 लाख रुपये दिए थे। दोनों के बीच 6 से 7 साल से दोस्ती थी। लेकिन हत्या की वजह का अब तक पता नहीं चल पाया है।












Click it and Unblock the Notifications