दिल्ली: जबरदस्ती बीयर पिलाकर तलाकशुदा महिला से गैंगरेप
नयी दिल्ली। दिल्ली की एक महिला को जबरदस्ती बीयर पिलाकर दो लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला को दक्षिणपुरी में फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और दूसरे की गिरफ्तारी के लिए संभावित जगहों पर छापेमारी कर रही है। महिला तलाकशुदा है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले ही पीडित महिला की पहचान 33 वर्षीय हरप्रीत से हुई थी। हरप्रीत पेशे से बॉडी बिल्डर है। सोमवार को हरीप्रीत उसे मानेसर ले गया। महिला ने पुलिस को बताया कि मानेसर जाने के बाद उसने जबरन बीयर पिलाई और नशा होने के बाद अपने दोस्त अमन के साथ मिलकर गैंगरेप किया।
रदात के बाद आरोपी महिला को सोमवार की रात दक्षिणपुरी में फेंक कर फरार हो गए। महिला ने पुलिस को इसकी सूचना दी जिसके बाद अंबेडकर नगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। महिला को मेडिकल चेकअप किया गया जिसमें बलात्कार की पुष्टि हुई है। वहीं गाड़ी से फेंकने के दौरान महिला को काफी चोट लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।












Click it and Unblock the Notifications