दिल्ली में टैक्सी की पिछली सीट पर महिला ने दिया बच्चे को जन्म
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। गुरुवार को दिल्ली में एक महिला ने टैक्सी की पिछली सीट पर अपने बच्चे को जन्म दिया। वह लेबर पेन के बाद अस्पताल जा रही थी और रास्ते में ही प्रसव हो गया। इसके बाद महिला और बच्चे को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि महिला और बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

महिला के साथ उसके परिवार के दो सदस्य भी थे। जब महिला टैक्सी में जोर-जोर से चिल्लाने लगी तो टैक्सी ड्राइवर ने टैक्सी को सड़क के किनारे रोक दिया। उसके बाद महिला ने टैक्सी की पिछली सीट पर बच्चे को जन्म दिया।












Click it and Unblock the Notifications