आंधी-तूफान के बीच महिला ने मेट्रो में दिया बच्ची को जन्म

आपको बता दें कि मेट्रो में अपनी तरह का यह पहला मामला है। शुक्रवार शाम को द्वारका की ओर जा रही मेट्रो में प्रदीप अपनी पत्नी कृष्णा को डिलिवरी के लिए हॉस्पिटल लेकर जा रहे थे। दोनों द्वारका सेक्टर 10 मेट्रो स्टेशन पहुंचे, लेकिन भयानक आंधी-तूफान के कारण मेट्रो फंसी रही। दोनों काफी देर तक मेट्रो का इंतजार करते रहे।
अंत में रात के 9 बजे के करीब उन्हें मेट्रो मिली। दोनों मेट्रो में सवार हो गए। इसी दौरान कृष्णा को लेबर पेन शुरू हो गया। प्रदीप ने यात्रियों से मदद मांगी। फौरन इसकी सूचना स्टेशन पर मौजूद मेट्रो स्टाफ और सीआईएसएफ को दी गी। इसी दौरान यात्रियों के बीच मौजूद एक डॉक्टर डिलिवरी के लिए आगे आया और बच्चे की डिलवरी कराई। ट्रेन में मौजूद कुछ महिलाएं भी मदद के लिए आगे आईं। जन्म के फौरन बाद बच्चे और मां को फौरन हॉस्पिटल लाया गया, जहां दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications