क्‍या मनमोहन के बाद सोनिया भी लेंगी संयास

Will Sonia Gandhi announce her retirement form politics
नई दिल्‍ली। आज राहुल गांधी के 12- तुगलक लेन स्थित आवास पर हुई बैठक में प्रियंका गांधी शामिल हुई पर सोनिया गांधी नदारद थी, जिसके बाद से कयास लगाये जा रहे हैं कि क्‍या मनमोहन सिंह के बाद सोनिया भी राजनीति से सन्‍यास ले लेंगी। गौर हो कि प्रियंका का पार्टी में हस्‍तक्षेप बढ़ता जा रहा है और राहुल को प्रधानमंत्री पद का उम्‍मीदवार घोषित किये जाने पर पार्टी नेताओं का एकमत है।

अगर सोनिया राजनीति से सन्‍यास लेती हैं तो कांग्रेस की बागडोर अब प्रियंका और राहुल गांधी के हाथों में होगी। चार राज्‍यों के विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद राहुल ने कहा था कि हमें गहरा आत्‍मनिरीक्षण करने की जरूरत है और हमें संगठन को मजबूत करना होगा। कार्यकर्ताओं में भी आपसी सहमति बनती जा रही है कि अब राहुल फ्रंटफुट पर आकर लीड करें। जिसमें उनकी बहन प्रियंका उनका साथ देंगी।

हालांकि प्रियंका पहले भी अमेठी और रायबरेली में कांग्रेस के लिए प्रचार करती रही हैं लेकिन इस बार उनके लिए भी यह इतना आसान नहीं होगा क्‍योंकि कांग्रेस की हालत देशभर में दयनीय है। बताया जा रहा है कि प्रियंका ने आज कैबिनेट मंत्री जयराम रमेश और अन्‍य नेताओं के साथ आगामी आमचुनाव की रणनीतियों पर चर्चा की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+