फिर कालिख पोते जाने का काम कर रहे हैं अरविंद केजरीवाल!

नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। अरविंद केजरीवाल ने तो हद कर दी। उन्होंने कल पश्चिम दिल्ली की बहुत सी सभाओं को संबोधित करते हुए वोटरों को कहा कि वे पार्टियों से दिया गया पैसा रख लें लेकिन वोट आप को ही दें। जानकारों ने बताया कि वे जब इस तरह का जनता से आहवान कर रहे थे,तब जनता सन्न रह गई। उसने कोई रिएक्ट नहीं किया। वे इन दिनों आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों को देखते हुए अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं।

Will Arvind Kejriwal ever think before making irresponsible statements?

बकवास पर आमादा

भ्रष्टाचार से लड़ने की बात कर सुर्खियों में आने वाला यह शख्स कैसे कैसे बकवास पर आमादा हो गया है। वरिष्ठ लेखक धनंजय कहते हैं कि एक बार किसी ने उसके चेहरे पर कालिख पोती थी, लेकिन उसके आज के बेहूदा बयान पर तो उसके चेहरे पर एक बार और कालिख पुताई बनती है । है कोई बहादुर जो यह काम कर दिखाए । मैं कह देता हूं मुझे मौका मिला तो मैं वैसा कर गुजरूंगा । केजरीवाल मुझसे बच कर रहे।

जुबान पर लगाम नहीं

बेशक,केजरीवाल का बायन बेहद गंभीर और आपत्तिजनक है। वो उनकी जुबान में लगाम नहीं है। वो कहते हैं, इस बारे में लगता है सोचते नहीं हैं। आई.पी. एक्सटेंशन निवासी पवन धीर मानते हैं कि चुनाव आयोग को उनके बयान पर नोटिस लेकर एक्शन लेना चाहिए। वे एक बेहद गलत संदेश जनता को दे रहे हैं। सबसे हैरानी की बता तो यह है उन्होंने उक्त बयान कल दिया था।

उनके बयान पर काफी हाय-तौबा मच हुआ है, पर वे माफी मांगने के लिए तैयार नहीं हैं। आज राजधानी के मधु विहार इलाके में आम आदमी पार्टी के कुछ नेताओं से जब उनके नेता के घूस लेने वाले बयान के बारे में पूछा गया तो वे कन्नी काटकर निकल गए। पर इतना साफ है कि केजरीवाल को उनके कल दिए घूस लेने संबंध बयान पर सफाई देनी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+