केजरीवाल को गुगली, कल से वाईफाई फ्री होगा नई दिल्ली रेलवे स्टेशन

नयी दिल्ली। केंद्र सरकार ने देश के मेट्रो सिटी के स्टेशनों को वाईफाई फ्री जोन बनाने का ऐलान किया था। अपने इसी ऐलान पर अमल करते हुए केंद्र की एनडीए सरकार ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को गुरुवार से इंटरनेट फ्री करने का फैसला कर लिया है। यानी कल से आप नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आसान सर्फिंग का मजा ले सकते हैं।

new delhi railway ststion

कल रेलमंत्री सुरेश प्रभू इस सुविधा का शुभारंभ करेंगे। इससे देश की राजधानी के व्यंस्ता स्टेगशन पर यात्रियों को वाई-फाई सेवा आसानी से मुहैया होगी।आपको बता दें कि इससे पहले बेंगलुरू सिटी रेलवे स्टेेशन को वाईफाई फ्री स्टेशन बनाया गया था। ये देश का पहला स्टेईशन था, जहां यात्रियों के लिए वाई फाई सेवा शुरू की गई थी।

रेलवे की योजना के मुताबिक नई दिल्लीग रेलवे स्टेेशन वाईफाई सुविधा पर प्रतिक्रिया देखने के बाद इसे दूसरे शहरों के स्टे शनों पर भी लागू किया जाएगा। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहले 30 मिनट ये सेवा फ्री होगी। उसके बाद इस सेवा का लाभ उठाने के लिए यात्रियों को अपने क्रेडिट कार्ड से या फिर वाई-फाई हेल्पप डेस्के से स्क्रैऔच कार्ड खरीदना होगा, जिसकी कीमत 30 मिनट के लिए 25 रुपए और एक घंटे के लिए 35 रुपए रखी गई है।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन क वाई फाई फ्री करने से दिल्ली की राजनीति में नया पंच आ गया है। आपको याद दिला लें कि 16 अक्टूबर को आम आदमी पार्टी ने दिल्ली डायलॉग्स के जरिए पूरी दिल्ली को वाईफाई फ्री करने की बात कही थी। उन्होंने इसे अपने घोषणापत्र में शामिल किया था, लेकिन दिल्ली में चुनाव से पहले केंद्र सरकार के इस घोषणा ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। अब दिल्ली भाजपा केंद्र सरकार की इस कामयाबी को अपने लिस्ट में शामिल कर लोगों के वोट बटोरने की काम शुरु कर देगी तो वहीं आप के पास आरोप लगाने के अलावा कुछ और नहीं बचता दिखाई दे रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+