बेघर हुए कई बड़ी पार्टियों के नेताओं को छत देता छतरपुर

नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का भी नया आ आशियाना साऊथ दिल्ली का छतरपुर बन गया है। यानी कि देश के कभी बड़े नेता जब जमीन पर आए तो उन्हें ठौर-ठिकाना मिला छतरपुर में।

Why many leaders are shifting to Chhatarpur in Delhi?

लालू रहे 12 साल

करीब 12 सालों तक लुटियन दिल्ली के 25 तुगलक रोड बंगले में रहने के बाद लालू ने छतरपुर के फार्म हाउस में शिफ्ट कर लिया। वो अपनी पार्टी के नेता प्रेम चंद गुप्ता के फार्म हाऊस में रहेंगे।

हरियाली ही हरियाली

छतरपुर में बहुत से भव्य फार्म हाऊस हैं। इनमें तमाम आधुनित सुख-सुविधाएं रहती हैं। ये सारे फार्म हाऊस तीन-चार एकड़ में बने हैं। चारों चरफ हरियाली में बने इन फार्म हाऊसों में रहने का सुख शब्दों में बयां करना कठिन है।

अजीत से अमर सिंह तक

लालू यादव से पहले बीते कुछ समय के दौरान अजीत सिंह और अमर सिंह ने भी छतरपुर में ही शिफ्ट किया है। आपको याद होगा कि अजीत सिंह ने तो बहुत मशक्कत करने के बाद अपना तुगलक रोड का बंगला खाली किया था। वो लोगसभा चुनाव बागपत से हार गए थे।

अमर सिंह ने लोधी एस्टेट का सरकारी बंगला इसलिए खाली किया क्योंकि उनका राज्यसभा का कार्यकाल हाल ही में खत्म हो गया था और उन्हें किसी भी दल ने फिर से राज्य सभा में नहीं भेजा। हालांकि वे जुगाड़ तो कर रहे थे। उन्होंने भी बीता लोकसभा चुनाव लड़ा था।

बेटियों की शादी

जहां तक लालू के तुगलक रोड वाले बंगले का सवाल है तो कहने वाले कह रहे हैं लालू ने बहुत ही बेमन से इसे खाली किया। उनकी इस बंगले से बहुत सी यादें जुड़ी थीं। इधर ही उनकी दो बेटियों की शादिया भी हुईं। इसमें वो जुलाई, 2002 से रह रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+