कहां ‘गायब’ हो गए दिल्ली कांग्रेस के कद्वार नेता लवली?
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) दिल्ली कांग्रेस के कद्वार नेता अरविंदर सिंह लवली कहां हैं ? अब ये सवाल दिल्ली के सभी कांग्रेसियों की जुबान पर है। पिछला दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव कांग्रेस के हारने के बाद अजय माकन को दिल्ली कांग्रेस की कमान सौंप दी गई थी।
लवली तब से गायब हैं। वे पार्टी की किसी मीटिंग, धरने या प्रदर्शन में भाग नहीं लेते है। किसी को मालूम नहीं की वे कहां है। दिल्ली कांग्रेस के दफ्तर में फोन करने पर भी उनके बारे में कोई सही जवाब नहीं मिल पाता।
गांधी नगर से विधायक
एक दौर में दिल्ली कांग्रेस के सबसे ज्यादा संभावनाओं से लबरेज नेता का गायब होना लोगों के गले से नहीं उतर रहा है। लवली गांधी नगर विधान सभा सीट से कई बार विधायक रहे।
अब कहां गए
शीला दीक्षित सरकार में मंत्री भी थे लवली। बेहद सुलझे हुए नेता है लवली। पर सवाल वहीं है कि वे अब कहां हैं। कायदे से उन्हें अब एक्टिव होना चाहिए था। आम आदमी पार्टी के खिलाफ संघर्ष करना चाहिए था। पर वे तो नदारद हैं सीन से। उनका किसी को कोई अता-पता नहीं है।
कभी थे ट्रांसपोर्ट मंत्री
लवली दिल्ली में ट्रांसपोर्ट मंत्री भी रहे। बेहद कुशल मंत्री के रूप में उन्होंने जगह बनाई थी। उनकी ईमानदारी पर भी किसी को कोई शक नहीं है।
रहेंगे कांग्रेस में
जानकारों का कहना है कि वे आजकल अपने करीबियों से तो मिल रहे हैं। बैठकें कर रहे हैं। पर मीडिया की नजरों से दूर हैं। क्या वे कांग्रेस में घुटन महसूस कर रहे हैं? क्या वे कांग्रेस छोड़ सकते हैं। ये सवाल भी राजनीतिक हलको में तैर रहे हैं। पर उनके करीबी संजय वधावन कहते हैं कि लवली पक्के कांग्रेसी हैं। वे कांग्रेस में थे और रहेंगे।













Click it and Unblock the Notifications