Video: नोटबंदी का विरोध करना पड़ा महंगा, केजरीवाल के सामने लगे मोदी-मोदी के नारे
दिल्लीवालों ने केजरीवाल हाय-हाय के नारे लगाकर नोटबंदी पर पीएम मोदी का साथ दिया।
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने 500 और 1000 के नोट बंद कर दिए। 8 नवंबर को खुद प्रधानमंत्री ने देश को संबोधित करते हुए नोटबंदी का ऐलान किया। सरकार के इस फैसला का जहां जनमानस से स्वागत किया तो वहीं विपक्ष और मोदी विरोधी लोगों ने इसमें खामियां गिनानी शुरु कर दी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी पीएम मोदी के फैसले के खिलाफ खड़े हो गए। 500-1000 के नोट बंद होने के बाद सीएम केजरीवाल ने पीएम मोदी से किए तीन सवाल

केजरीवाल ने नोटबंदी का विरोध किया और पीएम के इस फैसला के खिलाफ बयानबाजी करने लगे, लेकिन उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ा। दिल्लीवालों ने नोटबंदी के खिलाफ केजरीवाल द्वारा पीएम मोदी का विरोध किए जाने पर उनके खिलाफ नारेबाजी की। लोगों ने उनके सामने हाय-हाय केजरीवाल और मोदी-मोदी के नारे लगाए। केजरीवाल से मिलने के बाद AAP में शामिल हुईं कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम
दिल्ली के लक्ष्मीनगर इलाके में जब केजरीवाल ट्रेंड यूनियन के साथ बैठक के लिए पहुंचे तो बैंक के सामने लाइन लगाए खड़े लोगों ने हाय-हाय केजरीवाल और मोदी-मोदी के नारे लगाए। लोगों को केजरीवाल द्वारा मोदी का नोटबंदी पर विरोध करना रास नहीं आया। देखिए कैसे केजरीवाल को अपने ही इलाके में विरोध का सामना करना पड़ा...












Click it and Unblock the Notifications