केजरीवाल मुख्यमंत्री बनें तो हम समर्थन देंगे: जदयू

इसके अलावा चार राज्यों के विधानसभा चुनाव को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कांग्रेस के खिलाफ जनादेश करार दिया है। उन्होने तीन राज्यों के चुनाव में भाजपा की जीत को मोदी का प्रभाव मानने से इनकार कर दिया नीतीश का कहना है कि अगर मोदी का प्रभाव होता तो भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ आती।
हालांकि जेडीयू से समर्थन मिलने के बावजूद आम आदमी पार्टी का पुराना रूख कायम है, केजरीवाल ने फिर दोहराया कि उनकी पार्टी न तो समर्थन लेगी और न ही देगी। केजरीवाल ने कहा कि हम दोबारा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं और हम विपक्ष में बैठने के लिए भी तैयार हैं।
जदयू के पहले कांग्रेस ने भी 'आपा' को समर्थन देने की बात कही थी। गौर हो कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में भाजपा को 32, आप को 28 और कांग्रेस को आठ सीटों पर जीत हासिल हुई है। जिसके बाद बहुमत के आधार पर उपराज्यपाल ने भाजपा को बहुमत के आधार पर सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है।












Click it and Unblock the Notifications