मीडिया नहीं दे रहा लाइन तो खिसिया रहे कांग्रेसी
नयी
दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सिर्फ दो दिन बचे है। कांग्रेस-भाजपा के बीच आम आदमी पार्टी भी अपनी किस्मत आजमा रही है। भाजपा जहां 15 सालों से सत्ता में आने की कोशिश कर रहा है तो कांग्रेस अपनी कुर्सी बचाने की जुगत में है, लेकिन आम आदमी पार्टी इन दोनों का खेल बिगाड़ने में लगी हुई है। राजधानी में कमल खिलाने के लिए मोदी ने ताबड़तोड़ रैलियां की। मोदी के अलावा भाजपा के दिग्गज नेताओं ने दिल्लीवालों को लुभाने की कोशिश की तो वहीं कांग्रेस की ओर से इस दिशा में कुछ खास पहल नहीं देखी गई। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पहले से प्रस्तावित रैली भी टाल दी गई तो वहीं राहुल का शो भी फ्लॉप रहा, लोग बीच भाषण में ही सभा छोड़कर जाने लगे। ऐसे में कांग्रेस नेताओं को गुस्सा आना लाजिमी है। id="toptextpromo">भाजपा
के पीएम उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी की बढ़ती लोकप्रियता और मीडिया में उनके बढ़ते क्रेज ने कांग्रेस को आगबबूला कर दिया। मोदी की रैली में जुट रही भीड़ को कांग्रेस ने मीडिया का खेल बताया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि मीडिया केवल नरेंद्र मोदी को ही हाईलाइट कर रहा है और कांग्रेस की रैलियों को कवर नहीं कर रहा है। मोदी की रैलियों में लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते है। ऐसे में मीडिया के रोल पर कांग्रेस महासचिव शकील अहमद ने सवाल उठाते हुए कहा कि मीडिया सिर्फ मोदी को कवर कर रही है जबकि हमारे पांच-पांच मुख्यमंत्री और स्टार प्रचारक दिल्ली में चुनाव प्रचार कर रहे है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>शकील
अहमद ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजधानी में मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के अलावा हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, केरल के मुख्यमंत्री ओमान चांडी, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और उत्तरांचल के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा भी रैली के जरिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। लेकिन मीडिया उन्हें कवर नहीं कर रहा है। कांग्रेस नेता के आरोप का खंडन करते हुए भाजपा ने कहा है कि मोदी की बढ़ते रुतबे से कांग्रेस घबरा गई है। उन्होंने कहा कि मोदी की रैली को देखते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में रैली करने से मना कर दिया है।











Click it and Unblock the Notifications